Parliament Monsoon Session बिना सत्रावसान 88 दिन रहा जारी, टूटा 2008 का रिकॉर्ड
संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को स्थगित होने के बाद 88 दिनों तक बिना सत्रावसान के जारी रहा, जिसने 2008 का 87 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। संविधान में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद सत्रावसान की कोई समय-सीमा तय नहीं है। सत्रावसान न होने से संसद की बैठक को केवल दो दिन के नोटिस पर दोबारा बुलाया जा सकता है।



























































