Crude Oil के दाम घटने से संभला बाजार, FIIs ने Indian Equity में डाले ₹60,000 करोड़
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा के अनुसार, देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि के चलते विदेशी निवेशक फिर से भारतीय शेयर बाजार में लौट रहे हैं। नवंबर में विदेशी निवेशकों ने 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी की है। इसके अलावा, कच्चे तेल की घटती कीमतों और बेहतर आर्थिक माहौल ने भी वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाई है।



























































