दीवाली मिलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- '2047 का इंतजार मत कीजिए, छोटे-छोटे संकल्पों से ही हासिल होगा विकसित भारत का लक्ष्य'
बीजेपी में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, मोदी ने 1990 के दशक का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे अचानक पत्रकारों का एक समूह पार्टी कार्यालय में उनके कमरे में आ धमका और उनसे कहा कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।



























































