मैसूर में पीएम मोदी ने फिर से जीता दिल: मंच पर बीमार हुईं 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की खुद की मदद, अपने काफिले के डॉक्टर से दिलवाया इलाज
यह घटना तब हुई जब मंच पर मौजूद नंजनगुड टाउन म्युनिसिपैलिटी की पूर्व अध्यक्ष और BJP कार्यकर्ता प्रेमा सिम्बैया को चक्कर आने लगे और वह बेहोश होने ही वाली थीं। उनकी हालत देखकर PM मोदी उनके पास पहुंचे और सुनिश्चित किया कि उन्हें तुरंत मदद मिले। उन्हें ठीक होने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स दिए गए।



























































