PM मोदी के Manila दौरे से एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मिलेगी मजबूती, MEA ने बताया पूरा प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर तक मनीला में 49वें आसियान और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वह कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और वहां के भारतीय समुदाय से भी संवाद करेंगे। यह महत्वपूर्ण दौरा आसियान देशों के साथ भारत की एक्ट ईस्ट नीति को और अधिक मजबूत करेगा।



























































