Pm Modi West Bengal Visit | 21 नवंबर को आईआईटी-खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जारी करेंगे विशेष स्मारक सिक्का
मुख्यमंत्री ने मेदिनीपुर शहर में जगद्धात्री पूजा समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री 21 नवंबर को आईआईटी-खड़गपुर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल आ रहे हैं।’’ राज्य सरकार के एक सूत्र ने बताया कि मोदी इस संस्थान के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होने के लिए वहां जाएंगे।



























































