Punjab Stubble Burning: CAQM ने दर्ज किए 4459 मामले, 884 पर हुई FIR
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अनुसार पंजाब में 8 नवंबर तक पराली जलाने के 4,459 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने 884 मामलों में FIR दर्ज कर 62.55 लाख रुपये का पर्यावरण मुआवजा लगाया है। इस बीच दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया, जहां AQI 400 दर्ज किया गया।



























































