Bharat Summit में बोले Rahul Gandhi, हम PM Modi और BJP को हराने के लिए तैयार हैं
हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति और व्यापार के गठजोड़ से अडानी तथा भाजपा की संपत्ति बढ़ी है। साथ ही, उन्होंने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर चुनावी निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।



























































