देश के सजग पहरी हैं Indian Army के जवान, Sikkim पहुंचे Rajnath Singh ने की सराहना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली के पावन अवसर पर सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती कठिन इलाकों में तैनात भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवानों की अटूट सतर्कता के कारण ही देशवासी चैन से त्योहार मना पाते हैं।



























































