Yes Bank के AT-1 Bond फैसले के खिलाफ Supreme Court पहुंची RBI, पुनर्विचार याचिका दाखिल
यस बैंक के 8,415 करोड़ रुपये के एटी-1 बॉन्ड रद्द करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद आरबीआई ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। केंद्रीय बैंक को आशंका है कि इस फैसले से भविष्य में संकटग्रस्त बैंकों को उबारने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और निवेशक पूंजी लगाने से हिचकेंगे।



























































