36 घंटे बाद बहाल हुईं Microsoft की सेवाएं, जानें साइबर अटैक था या तकनीकी खामी जिसने ठप किए दुनियाभर के बैंक, एयरपोर्ट और अस्पताल?
माइक्रोसॉफ्ट ने 36 घंटे से अधिक समय तक चली तकनीकी खराबी को ठीक कर आउटलुक और टीम्स सहित अपनी 365 सेवाएं बहाल कर दी हैं। इस वैश्विक व्यवधान से 70 से अधिक देशों में व्यापार, एयरलाइंस और सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। कंपनी ने रुकावट के लिए माफी मांगी है और स्पष्ट किया कि यह कोई साइबर हमला नहीं था।



























































