Muhurat Trading में गिरे Sensex और Nifty, 9 साल की रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला टूटा
दिवाली पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में बीएसई सेंसेक्स 28.62 अंक गिरकर 80,999.40 और एनएसई निफ्टी 43.95 अंक फिसलकर 24,986.40 पर बंद हुआ। इसके साथ ही मुहूर्त ट्रेडिंग में लगातार नौ वर्षों से चली आ रही बढ़त का सिलसिला टूट गया। हालांकि व्यापक बाजारों में तेजी रही और सन फार्मा के शेयर लगभग 3 प्रतिशत चढ़े।



























































