दिसंबर 2027 तक 95000 के पार पहुंचेगा Sensex, Morgan Stanley ने जताया अनुमान
मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि दिसंबर 2027 तक सेंसेक्स 95,000 के स्तर पर पहुंच सकता है, जिसमें 16 फीसदी की सामान्य बढ़त संभव है। तेजी के रुख में सूचकांक 105,000 और गिरावट की स्थिति में 68,000 तक जा सकता है। बाजार की इस दिशा को तय करने में कच्चे तेल के दाम और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की मुख्य भूमिका रहेगी।



























































