J&K में शहीद हुए दो SPO के शव डंपर में घर लाये जाने पर भड़क गईं BJP MLA Shagun Parihar, अफसरों को जमकर लगाई लताड़
देखा जाये तो सवाल उठता है कि क्या देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले जवानों को सम्मानजनक विदाई पाने का भी अधिकार नहीं है? क्या आतंकवादियों की गोलियों का सामना करते हुए शहादत देने वाले पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर को डंपर में लाकर छोड़ देना ही हमारी व्यवस्था की संवेदनशीलता है?



























































