Sheikh Hasina करेंगी अदालत में आत्मसमर्पण, नई दिल्ली में नए पासपोर्ट के लिए लगाई अर्जी
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में स्वदेश लौटकर अदालत में आत्मसमर्पण करने के लिए नए पासपोर्ट और पहचान पत्र की मांग की है। उनके वकीलों ने दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास में इसके लिए आवेदन किया है। दूसरी ओर, बांग्लादेश सरकार ने उन्हें भगोड़ा बताते हुए भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग की है।



























































