जब पटाखे खरीदने बच्चों को चांदनी चौक ले जाते थे राजीव गांधी... सोनिया-प्रियंका ने शेयर किए अनसुने किस्से
दिवाली के मौके पर सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी और नातिन मिराया वाड्रा के साथ अपने परिवार की पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने 1 सफदरजंग रोड पर दीयों की जगमगाहट और पारंपरिक कश्मीरी पकवानों को याद किया। वहीं प्रियंका ने बताया कि राजीव गांधी बच्चों को पटाखे दिलाने पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक ले जाया करते थे।



























































