1990 में कारसेवकों पर गोलीबारी संविधान बचाने के लिए थी, SP MP Sanatan Pandey ने किया बचाव
समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने 1990 में कार सेवकों पर हुई गोलीबारी का बचाव करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने यह फैसला संविधान की रक्षा और गृहयुद्ध टालने के लिए लिया था। उन्होंने बीजेपी पर 35 सालों से इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। यह बयान सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अखिलेश यादव से माफी मांगने के बाद आया।



























































