Women Reservation Bill: संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, 361 वोटों का आंकड़ा जुटाएगी सरकार
केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की योजना बना रही है। इसके तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है, जिससे दक्षिणी राज्यों की चिंताएं भी दूर होंगी। सरकार को यह विधेयक पारित कराने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत मिलने का पूरा भरोसा है।



























































