विदेश में तलाक लेकर दूसरी शादी करने पर चलेगा Bigamy केस, Supreme Court ने खारिज की अर्जी
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि भारत में संपन्न शादी किसी विदेशी अदालत के तलाक आदेश से स्वतः अमान्य नहीं होती। शीर्ष अदालत के अनुसार, विदेशी तलाक को मान्यता पाने के लिए सीपीसी की धारा 13 की शर्तें पूरी करनी होंगी। केवल शादी पूरी तरह टूटने के आधार पर मिला विदेशी तलाक हिंदू विवाह अधिनियम के तहत मान्य नहीं होगा।



























































