जिस दिन मेरे भाई का निधन हुआ, उसी दिन...सुप्रिया सुले ने NCP के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर लगाया फुलस्टॉप
राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि भाई अजीत पवार के निधन के बाद दोनों गुटों के गठबंधन पर बातचीत पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। इस मामले पर पूर्ण विराम लगाते हुए उन्होंने लोगों से पारिवारिक रिश्तों को राजनीति से अलग रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने साफ किया कि उन्हें इस संबंध में दूसरे गुट से कोई संदेश नहीं मिला है।



























































