उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: टिहरी गढ़वाल के गुलार बाजार के पास गहरी खाई में गिरी बस, 6 लोगों की दर्दनाक मौत और 20 से अधिक घायल
टिहरी जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही ब्यासी और ढालवाला स्थित स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। टिहरी की जिला मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल और SSP श्वेता चौबे भी घटनास्थल के लिए निकल गई हैं।



























































