Namma Metro में 84 फीसदी फंड का दावा गलत, Tejasvi Surya ने DK Shivakumar को घेरा
बेंगलुरु मेट्रो के नए हिस्से के उद्घाटन से पहले इसकी फंडिंग को लेकर कांग्रेस और भाजपा में विवाद छिड़ गया है। कर्नाटक सरकार ने दावा किया कि मेट्रो परियोजना की अधिकांश लागत राज्य ने वहन की है। इसके उलट, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए कहा कि यह केंद्र और राज्य का 50:50 संयुक्त उद्यम है।



























































