दाढ़ी बढ़ाने से कोई Revanth Reddy नहीं बनता, Telangana CM ने BRS नेता KTR पर कसा तंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने विकाराबाद में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ दाढ़ी बढ़ाकर कोई रेवंत रेड्डी नहीं बन सकता और नकल से जनता का भरोसा नहीं मिलता। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर पर 10 साल में सिंचाई परियोजनाएं पूरी न करने का आरोप लगाया।



























































