Thane के Raheja Garden में भीषण आग, TDR और दमकल ने 50 लोगों को सुरक्षित निकाला
महाराष्ट्र के ठाणे में रहेजा गार्डन रिहायशी परिसर की तीन मंजिलों पर भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों और TDR टीम ने ड्रोन की मदद से इमारत में फंसे 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया, जबकि प्रशासन ने हालिया घटनाओं को देखते हुए रॉकेट पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया।



























































