Bengal-Bihar Border पर Police टीम पर फायरिंग, जवाबी Encounter में मारा गया रेप का आरोपी
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में अपनी 12 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोपी दिलीप रॉय पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बंगाल-बिहार सीमा के पास छापेमारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और वह मारा गया।



























































