Yes Milord: एक-दो नहीं, महिला ने रचाईं 9 शादियां! सातवें पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप तो कोर्ट ने पलट दिया पूरा खेल!
कर्नाटक हाईकोर्ट ने नौ शादियां करने वाली एक महिला द्वारा अपने सातवें पति पर दर्ज दहेज प्रताड़ना का केस रद्द कर दिया। अदालत ने पाया कि महिला के आरोप बेहद सामान्य और अस्पष्ट हैं, जिनका कोई ठोस तथ्यात्मक आधार नहीं है। इससे पहले पति ने महिला पर शादी और मुकदमों के जरिए पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था।



























































