Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व पर यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगी योगी सरकार, ओवरचार्जिंग पर सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रमुख पूजा स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा शिविर (फर्स्ट-एड कैंप) लगाएं और वहां एम्बुलेंस तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने स्थानीय आयोजकों के साथ तालमेल बिठाने और सिविल डिफेंस कर्मियों, एनसीसी कैडेटों तथा एनएसएस स्वयंसेवकों की मदद लेने को कहा।



























































