भारत से लड़ोगे...तुर्की संसद में मक्का पैक्ट पर जमकर मच गया हंगामा
तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए मक्का रक्षा समझौते पर तुर्की की संसद में भारी घमासान मच गया। विपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताते हुए सवाल किया कि क्या पाकिस्तान की खातिर तुर्की परमाणु शक्ति संपन्न भारत से दुश्मनी मोल लेगा। हालांकि, विपक्ष के विरोध के बावजूद तुर्की की संसद ने इस समझौते को मंजूरी दे दी।



























































