Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड
गाजियाबाद की विशेष अदालत ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान की चार दिन की ईडी कस्टडी मंजूर कर ली है। अदालत ने 426.46 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी ट्रेल की जांच के लिए एजेंसी को 16 नवंबर तक पूछताछ की अनुमति दी है।



























































