दिल्ली में दिवाली से पहले AQI पहुंचा 483, CPCB ने हवा को Severe श्रेणी में दर्ज किया
दिल्ली में दिवाली से पहले वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। CPCB के अनुसार रविवार सुबह 8:10 बजे शहर का कुल AQI 483 दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 364 था। प्रदूषण में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए CAQM ने दिल्ली-NCR में GRAP के तीसरे चरण के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।



























































