'गुमराह करने वाला': Election Commission ने 2024 चुनावों में वोटों में गड़बड़ी के दावों को खारिज किया, निर्वाचन क्षेत्र के हिसाब से जारी किया डेटा
सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैले ये दावे मुख्य रूप से महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े थे। चुनाव आयोग के अनुसार, कई पोस्ट में या तो कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या को डाले गए वोटों की संख्या मान लिया गया, या फिर अन्य आधिकारिक आंकड़ों को गलत तरीके से समझा गया।



























































