Japan के मध्य हिस्से में 5.7 तीव्रता का Earthquake, Aichi में 20 से ज्यादा घायल
जापान के मध्य हिस्से में रविवार तड़के 5.7 तीव्रता का तेज भूकंप आया, जिससे आइची और शिजुओका प्रांत में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। कई दुकानों के शीशे टूट गए और सामान सड़कों पर फैल गया। प्रशासन ने अगले कुछ दिनों में और तेज झटकों की चेतावनी देकर लोगों को सतर्क रहने को कहा है।



























































