Mumbai Local Train में दिल दहला देने वाली वारदात: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला, गंवाना पड़ा बायां हाथ, आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन नायगांव स्टेशन के पास पहुंची, तो आरोपी ने महिला के सीने के पास गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया और उसे चप्पल मारी, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी, तब आरोपी ने उसे दोनों हाथों से जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।



























































