सत्ता, सुरक्षा और सीक्रेट अफेयर: क्या दो महिलाओं से रिश्तों के चलते छिनेगी Nvidia के CEO Jensen Huang की बादशाहत?
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि एनवीडिया का बोर्ड गुरुवार को बैठक कर सकता है, जिसमें कंपनी में हुआंग के भविष्य पर चर्चा की जाएगी। 63 वर्षीय इस अधिकारी की बढ़ती जांच और इन आरोपों के कंपनी पर पड़ने वाले संभावित असर के बीच ये घटनाक्रम सामने आए हैं।



























































