US Flight Cancellations ATC Outage | 9/11 के बाद अमेरिका का सबसे बड़ा हवाई संकट, ATC सिस्टम में खराबी से थमा आसमान, 11,000 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
अमेरिका के विमानन इतिहास में 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमलों के बाद सबसे बड़ा हवाई संकट शुक्रवार को देखने को मिला। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) संचार प्रणाली में अचानक आई एक गंभीर तकनीकी खराबी के कारण पूरे अमेरिका में उड़ानों का संचालन ठप हो गया, जिसके चलते देश भर में 'ग्राउंड स्टॉप' (उड़ानों पर रोक) लागू करना पड़ा।



























































