यमुना में 520 नालों का गंदा पानी आ रहा, सुप्रीम कोर्ट ने दे दी सख्त चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट ने भारी खर्च के बावजूद यमुना में बढ़ते प्रदूषण पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह राज्यों और अधिकारियों पर जुर्माने की चेतावनी दी है। पीठ ने सीवेज और औद्योगिक कचरे को स्रोत पर ही रोकने का निर्देश दिया। इसके अलावा, नदी के संरक्षण हेतु ज़ोन ओ को हरित क्षेत्र रखने और स्थायी निर्माण रोकने को कहा।



























































