Bihar Chief Secretary ने की समीक्षा बैठक, सभी DM को सड़क और Chhath पर दिए निर्देश
बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने 12 नवंबर तक सड़कों के संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट पीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने और घरेलू पीएनजी नेटवर्क विस्तार के निर्देश दिए। साथ ही 27 अक्टूबर से नशा मुक्त बिहार अभियान शुरू करने और छठ महापर्व की तैयारियां तेज करने को कहा।



























































