Ather Energy को दूसरी तिमाही में पहली बार 1.5 करोड़ का Net Profit, Revenue 62.9 फीसदी बढ़ा
एथर एनर्जी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1.5 करोड़ रुपये का पहला शुद्ध मुनाफा हासिल किया है, जबकि पिछले साल कंपनी को 154 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान राजस्व 62.9 प्रतिशत बढ़कर 1,464 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी अब होसुर और छत्रपति संभाजीनगर में क्षमता विस्तार के साथ नई बैटरी लाइन पर निवेश करेगी।



























































