Arunachal Pradesh में चीन के कब्जे का दावा झूठा, भारतीय सेना ने खोली Deepfake Video की पोल
सेना के आधिकारिक फैक्ट-चेकिंग हैंडल, 'इंडियन आर्मी फैक्ट चेक' ने बताया है कि इस वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके लिप-सिंकिंग और वॉयस क्लोनिंग की गई है। इससे ऐसा लगता है कि स्पीयर कॉर्प्स (3 कॉर्प्स) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC), लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया ने ये कथित बयान दिए हैं। वीडियो में इन दावों को इस तरह पेश किया गया है, जैसे कि यह किसी अधिकारी द्वारा की गई कोई 'लीक' हुई स्वीकारोक्ति हो। इससे भारत की सीमा सुरक्षा की स्थिति को लेकर भ्रम पैदा हो सकता है।



























































