TVK प्रमुख Vijay पर बरसे DMK नेता MK Stalin, राज्य में प्रशासनिक नाकामी के लगाए आरोप
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध, बच्चों के अपहरण और नशीले पदार्थों का प्रसार चरम पर है। स्टालिन ने इसे दिखावे का शासन बताते हुए बिजली कटौती और बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा।



























































