कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुरू किया खेत बचाओ अभियान, नकली बीज पर सख्ती
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर से खेत बचाओ अभियान सह कृषि जन कल्याण संवाद का शुभारंभ किया। यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक राज्य के सभी 534 प्रखंडों में चलेगा, जिसमें किसानों को मिट्टी की जांच और संतुलित उर्वरक प्रयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही नकली खाद और बीज विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई होगी।



























































