4 नवंबर को संगरूर जाएंगे Rahul Gandhi, AAP के खिलाफ Congress की तैयारियां तेज
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दावा किया कि फरवरी 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर बेरोजगारी, लचर कानून-व्यवस्था और ड्रग माफिया को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही बताया कि राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर में एक बड़े कार्यक्रम के जरिए सत्ताधारी दल को सीधे चुनौती देंगे।



























































