India EFTA समझौते के बीच Liechtenstein के Prince Alois पहुंचे भारत, व्यापारिक रिश्तों पर जोर
लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के तहत नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस राजकीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच राजनयिक, व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को नई गति और मजबूती प्रदान करना है।



























































