Probity for Prosperity: MoHFW ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ली Integrity Pledge, दोहराई प्रतिबद्धता
मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों से वर्चुअल माध्यम से इस समारोह में शामिल हुए। 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' हर साल उस सप्ताह मनाया जाता है जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) आती है। इस वर्ष, यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक 'समृद्धि के लिए ईमानदारी' (Probity for Prosperity) विषय के साथ मनाया जा रहा है। यह विषय सुशासन और संस्थानों में जनता के भरोसे के लिए ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित करता है।



























































